फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च तक पूर्ण करें विकास कार्य: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी कार्यदायी संस्थाएं जारी की गई धनराशि के सापेक्ष शत प्रतिशत कार्य को पूर्ण कराएं। निर्माण कार्यां को गुणवत्तायुक्त पूर्ण हर हाल में करें। 90 प्रतिशत से ऊपर पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों को 31 मार्च तक पूर्ण कर हैंडओवर करें। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्था व अधिकारियों को दिए। उन्होंने जनपद में 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों एवं 50 लाख से ऊपर की निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को राजकीय बालिका छात्रावास अजमतगढ़, राजकीय बालिका छात्रावास बनकट को तेज गति से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि मल्टीपरपज सीड स्टोर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मार्टीनगंज के हास्टल निर्माण आदि कार्यों को समय से पूर्ण कराएं। कार्यदायी संस्था यूपी आरएनएन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव, राजकीय पालीटेक्निक फूलपुर पवई के कार्यों को 31 मार्च तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें