फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चार पहिया वाहन सवारों ने घर से युवक को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में शुक्रवार की सुबह चार पहिया वाहन से आए लोगों ने घर से एक युवक को उठा लिया। वाहन से आए लोग कौन थे, कहां से थे इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। पुलिस ने भी मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है। वहीं इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव निवासी सकील अपने घर में सोया था। सुबह 6.30 बजे के करीब चार पहिया वाहन से कुछ लोग घर पर आए और युवक को उठाकर अपने साथ लेकर चले गए। गांव में चर्चा है कि एसओजी, एसटीएफ या फिर किसी अन्य द्वारा युवक को उठा लिया गया है। निजामाबाद थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें