फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार से चार शातिर अपराधी गैर जनपद स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। चित्रकूट जिला कारागार में बवाल व दो बंदियों की हत्या के बाद शासन जेल की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है। प्रदेश के सभी जेल की शासन स्तर से निगरानी की जा रही है। विवाद करने वाले बंदियों को चिह्नित कर गैर जनपद स्थानांतरित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कारागार से चार बंदियों को गैर जनपद की जेल स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कारागार में निरुद्ध दिनेश सिंह को बरेली, फैजाबाद से जिला कारागार भेजे गए बंदी संसार सिंह को फतेहगढ़ व गोरखपुर जेल से स्थानांतरित होकर आए चंदन यादव को लखनऊ जेल स्थानांतरित किया गया। वहीं शनिवार को सीताराम यादव को चित्रकूट जेल स्थानांतरित किया गया। शासन के निर्देश चारों बंदियों को उनके निर्धारित जेलों में आमद करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें