जहानागंज थाने क्षेत्र चोरी के जनरेटरों के साथ पकड़े गये आरोपी।
- फोटो : AZAMGARH
जहानागंज। थाने की पुलिस रविवार को बजहां पुलिया के पास से स्कार्पियो सवार चार चोरों को गिरफ्तार की। उनकी निशानदेही पर छिपाकर रखा गया चोरी का पांच जनरेटर बरामद हुआ। पुलिस गिरफ्तार चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कर दी।
सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक गिरफ्तार किए गए चोरों में लालधर चौहान जहानागंज थाने के असोना गांव, सोनू चौहान जीयनपुर कोतवाली के महावतगढ़ गांव, विशाल सिंह जहानागंज थाने के कोल्हूखोर गांव और अजय कुमार जीयनपुर कोतवाली के जमीन मेघई गांव का निवासी है। सीओ ने बताया कि चारो पेशेवर चोर हैं और जनरेटर चोरी करते हैं। रविवार को एसओ जहानागंज राकेश सिंह बजहां पुलिया के पास वाहन चेक कर रहे थे। इस दौरान यह सभी स्कार्पियो से गुजरे। रोकने पर भागने लगे। पुलिस इनका पीछा कर पकड़ ली। पूछताछ के दौरान इन सभी ने बताया कि जनरेटर चोरी करते हैं। पुलिस इनकी निशानदेही पर छिपाकर रखा गया चोरी का पांच जनरेटर बरामद की। साथ ही स्कार्पियो के विषय में पता लगाया जा रहा।