फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी/लाटघाट। लाटघाट पुल पर शनिवार को पुलिस ने 80 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजा की कीमत 12 लाख बताई जा रही है। चारों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि जीयनपुर कोतवाली पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम शनिवार की सुबह सवा पांच बजे लाटघाट पुल पर गोरखपुर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक टाटा सफारी गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार तेज कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान अचानक गाड़ी बंद हो गई तो कार में सवार चार लोग उतर कर पैदल ही भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 79.530 किग्रा गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही तमंचा व कारतूस आदि भी मिले। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम राहुल निवासी अटौली थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर, अमन तिवारी निवासी शहबाजपुर थाना कसीमाबाद जिला गाजीपुर, रूपाली बर्मन निवासिनी पिल्लांजी-गलान्दिहाबी पार्ट ऑउदालगुरी प्रांत असम व रमेला नरजारी निवासिनी बल्लागान उदलगुरी असम बताया। गाड़ी में इलेक्ट्रानिक तराजू, पॉलिथीन, 8100 रुपये नकद व सात मोबाइल भी बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे असम से गांजा लाकर पूर्वांचल में सप्लाई करते है। इसमें महिलाओं का भी सहयोग लेते हैं। इसके चलते इससे पूर्व कभी पकड़े नहीं गए। बरामद गांजा की कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें