फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर में चार दुकानदारों पर लगा 21 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/मेजवां। कोविड- 19 के प्रोटोकाल का पालन लोगों से कराने के लिए प्रशासन की कार्रवाई जारी है। शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाकर गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। फूलपुर में जहां चार दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया वहीं नगर क्षेत्र में कुल 21500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर का कार्यभार जबसे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने संभाला है। तबसे लगातार कोविड-19 के गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर क्षेत्र की टीम द्वारा बिना मास्क लगाए सड़कों पर घूमने वाले लोगों से 21500 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं फूलपुर नगर में एसडीएम रावेंद्र सिंह और ईओ सम्पूर्णानंद तिवारी ने कोविड -19 के गाइड लाइन के पालन कराने के मद्देनजर पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान चार दुकानदारों द्वारा गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही से कस्बे में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम ने मंगल बाजार, शनिचर बाजार, रोडवेज, मिर्चा मंडी, शंकर तिराहा, भेली मंडी आदि स्थानों पर पहुचंकर दुकानदारों से कोरोना संक्रमण की जांच कराने की अपील किया। कहा कि जांच का प्रमाण पत्र न रहने पर दुकान नहीं खोल सकेंगे । इस दौरान रोडवेज पर एक प्रतिष्ठित डाक्टर द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें