फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो कारों की टक्कर में चार गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत 100 शैय्या अस्पताल के पास रविवार की देर रात दो कार आपस में टकरा गए। इस हादसे में दोनों कार में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा, जिसमें चार की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सेमरा टप्पा गांव निवासी मनमोहन 27 रविवार की रात किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए लोहरा टोल प्लाजा के पास मैरेज हाॅल पर आए थे। वहां वह परिवार के लोगों को छोड़ कर रात लगभग डेढ़ बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान 100 शैय्या अस्पताल के पास दूसरी कार से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में मनमोहन के साथ ही दूसरी कार सवार सुजीत कुमार 26 निवासी शेखपुरा अतरौलिया, पवन कुमार 27, सूरज 25 निवासी सेमरा टप्पा हवेली थाना राजेसुल्तानपुर अंबेडकरनगर समेत कुछ अन्य लोग घायल हो गए। सभी को 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनमोहन, सुजीत, सूरज व पवन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। हादसे में दोनों कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें