फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर के दरवाजे पर सफाई कर रही महिला से चेन छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के हीरापट्टी मोहल्ला केंद्रीय विद्यालय मार्ग पर सोमवार की अल सुबह ही घर के बाहर सफाई कर रही एक महिला से बाइक सवार उचक्कों ने चेन व कान की बाली छीन लिया और फरार हो गए। बदमाशों की सारी कवायद सीसी टीवी में कैद है। पीड़ित ने घटना के बाबत शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के पूर्व प्रभारी सुभाष पांडेय का हीरापट्टी मुहल्ले में केंद्रीय विद्यालय मार्ग पर आवास है। सोमवार की सुबह उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी पांडेय घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति उनके घर से कुछ आगे बाइक रोक कर खड़ा हुआ। पीछे से एक दिव्यांग व्यक्ति पैदल ही उनके पास आया और बैंक कर्मी मनोज शर्मा का पता पूछा। जैसे ही वे हाथ से इशारा कर मनोज शर्मा का घर बताया। उसी दौरान दिव्यांग व्यक्ति ने विजय लक्ष्मी के काम से बाली झपट्टा मार कर छीन लिया। इससे कान कट गया और विजय लक्ष्मी गिर पड़ी। इसके बाद गले से चेन भी उसे छीना और बाइक पर सवार होकर दोनों बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। विजय लक्ष्मी के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कान कट जाने से विजय लक्ष्मी लहूलुहान हो गई, जिन्हें तत्काल पास के डॉक्टर के पास ले जा कर इलाज कराया गया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। आसपास लगे सीसी टीवी में घटना की पूरी कवायद कैद है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें