फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20-20 हजार के चार इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर थाने की पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों से फरार चल रहे चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। यह सभी गैंगेस्टर एक्ट और पशु तस्करी के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे थे। इन चारो बदमाशों पर एसपी की तरफ से 20-20 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी में जमील अहमद पुत्र अली अहमद, अमीन पुत्र अली अहमद, सद्दाम पुत्र अली अहमद सरायमीर थाने के मंजीरपट्टी गांव के निवासी हैं। चौथा आरोपी मो. आजम उर्फ मोअज्जम पुत्र इश्तेयार है। एसपी ग्रामीण के मुताबिक यह सभी पेशेवर पशु तस्कर हैं। गिरोह बनाकर क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके कृत्य की वजह से इन चारों को गैंगेस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया था। एसपी की तरफ से इन सभी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मंगलवार को मुखबिर के जरिए प्रभारी निरीक्षक सरायमीर अनिल सिंह को सूचना मिलने पर पुलिस इनके घर पर दबिश देकर चारो को गिरफ्तार कर ली। इन पशु तस्करों की गिरफ्तारी की वजह से क्षेत्र में पशु तस्करी की घटनाओं पर कुछ हद तक रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें