बलरामपुर। जिले में तीन थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव निवासी दिलदार अहमद (48) शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाइक में तेल डलवाने पंप पर जा रहे थे। जैसे ही कोटिला पहुंचे तभी पीछे से कार ने टक्कर मार दी। निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोडोपुर गांव निवासी अनूप (19) शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बाइक से घूम कर नरौली स्थित किराए के रूम पर जा रहे थे। जैसे ही नरौली पहुंचे थे तभी सामने से आती बाइक से टक्कर हो गई। जिससे वह घायल हो गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मुहल्ला निवासी गौतम कुमार (23) शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सिधारी से बाइक लेकर घर जा रहे थे। जैसे ही नरौली पर पहुंचे ही थे तभी सामने से बाइक ने टक्कर मार दी। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बनगांव गांव निवासी प्रेमनाथ (35) शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बाइक लेकर कप्तानगंज स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। जैसे ही कप्तानगंज के पास पहुंचे ही थे तभी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए।