फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकेट के दूध की चाय पीने से एक परिवार के चार बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बालापुर रामसाला गांव में आंगनबाड़ी द्वारा उपलब्ध कराए गए पैकेट के दूध की चाय पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोग बीमार पड़ गए। सभी को इलाज के लिए जीयनपुर कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पैकेट के दूध की चाय पीने के बाद चार लोगों के बीमार होने की जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बालापुर रामसाला गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचन मिश्रा ने शुक्रवार को आंगनबाड़ी पर आने वाले बच्चों में पैकेट का दूध वितरित किया था। इसमें तीन वर्षीय शिवम पुत्र बाल किशुन भी दूध पाया था। वह पैकेट का दूध लेकर घर आया था। शनिवार की सुबह उसकी बड़ी बहन 18 वर्षीया महिमा ने आंगनबाड़ी से मिले पैकेट के दूध की चाय बनाया और उसे अपनी छोटी बहन 15 वर्षीया संतिमा, मां 40 वर्षीया लक्ष्मी, छोटे भाई 3 वर्षीय शिवम को पिलाने के साथ ही खुद भी पी लिया। चाय पीने के बाद चारों को उल्टी दस्त होना शुरू हो गया। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में चारों को इलाज के लिए जीयनपुर कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। पैकेट के दूध की चाय पीने के बाद चार लोगों के बीमार होने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। अभी परिवार के लोगों ने पुलिस व संबंधित विभाग को सूचना नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें