फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चार नए डेंगू संक्रमित मिले, संख्या हुई 42

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू संक्रमण पर लगाम नहीं लग रहा है। प्रतिदिन तीन से चार नए केस सामने आ रहे है। शनिवार भी चार नए मरीज मिले है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर कुल 42 हो गई है। वहीं मच्छरों के रोकथाम की सारी कवायद सिर्फ कागजों पर है। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक कहीं भी फागिंग होती नहीं नजर आ रही है।
विज्ञापन

मच्छरों से होने वाली डेंगू की बीमारी तेजी से लोगो को अपना शिकार बना रही है। प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी व वार्ड संक्रमितों भरे पड़े है। वहीं स्वास्थ्य विभाग आकड़ों के खेल में ही उलझा हुआ है। शनिवार को चार नए केस सामने आने के बाद कुल संख्या 42 हो गई है। शनिवार को मिले नए संक्रमितों में प्रिया यादव, शुभम यादव, निर्मला देवी, प्रभु शामिल है। लगातार मरीज बढ़ते जा रहे है और जिम्मेदार हवा-हवाई कवायद में जुटे हुए है। मच्छराे पर लगाम लगाने की कोई कवायद नहीं हो रही है। नपा प्रशासन व मलेरिया विभाग कागजों पर भी फागिंग करा रहे है। नपा चार हैंड मशीन के बल पर हर वार्ड में छिड़काव का दावा कर रहा है लेकिन सभासदों व वार्ड वासियों की माने तो कभी नपा की टीम फागिंग करती नहीं देखी गई। वहीं ग्रामीणांचल में भी ऐसी ही कुछ स्थिति है। कागजों में चल रहे फागिंग के आकड़ों को भी बनाते से जिम्मेदार कतरा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें