फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चोरी की चार घटनाओं का खुलासा, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र में हुई चोरी की चार अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। इस दौरान पुलिस ने चोरी के कुछ सामानों की बरामदगी के साथ ही पांच चोरों को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बीते एक माह के अंदर चोरों ने सरायमीर क्षेत्र में चार घटनाओं को अंजाम दिया। पहली घटना बस्ती गांव में 13 फरवरी को हुई थी। इसके बाद चोरों ने 15 फरवरी को पुरंदरपुर व फतेहपुर में चोरी की थी। नौ मार्च को चोरों ने लकी कान्वेंट स्कूल खानकाह में चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं 10 मार्च को सिकरौर सहबरी गांव में हुई थी।
सभी मामलों में पीड़ित परिवारों ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सरायमीर थाना पुलिस ने शेरवां नहर से बस्ती गांव जाने वाले रास्ते पर दबिश देकर पांच चोरों को पकड़ा। इनके पास से दो बाइक, दो मानीटर, एक कीपैड, एक माऊस, दो पेट्रोमैक्स, एक गैस चूल्हा, तीन कार आडियो प्लेयर व 8590 रुपये नकद बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस भी पकड़ा।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में सोनू, वीरेंद्र कुमार, गोलू निवासी ठोठिया थाना मेंहनगर, राजेश चौहान निवासी अहियाई मुहम्मदपुर थाना गंभीरपुर और बादशाह शेख निवासी कालिकापुर थाना याहीकोर जनपद वीरभूमि पंश्चिम बंगाल शामिल है। एसओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि एक चोर मोनू यादव निवासी पवईलाडपुर थाना सरायमीर अभी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें