फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पराली जलाने पर चार किसानों पर लगाया 10 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फसल अवशेष जलाए जाने से रोकने के लिए बुधवार को जूम एप से अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व गंभीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें खेतों में पराली जलाने के आरोप में तहसील सगड़ी में तीन और बूढ़नपुर में एक किसान पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है। एडीएम ने सभी कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों को निर्देश दिया कि वह कंबाइन के साथ सुपर एसएमएस या अन्य फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों का प्रयोग करें। इसके लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय से एनओसी भी ले लें, नहीं तो कंबाइन मशीन को सीज किया जाएगा। कहा कि कृषि भूमि का क्षेत्रफल दो एकड़ से कम होने की दशा में 2500 रुपये प्रति घटना, दो एकड़ से अधिक लेकिन पांच एकड़ तक 5000 रुपये घटना और पांच एकड़ से अधिक होने की दशा में 15 हजार रुपये प्रति घटना जुर्माना लगेगा। पराली जलाने वाले चार किसानों के ऊपर क्षेत्रफल के आधार पर 10 हजार रुपये अर्थदंड लगाते हुए वसूली का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें