आजमगढ़। एडीएम प्रशासन व रिटर्निंग आफिसर नरेंद्र सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान का कार्य 17 अप्रैल को पूरा हो चुका है। अब मतगणना विकास खंड मुख्यालयों पर दो मई को न्याय पंचायतवार संपन्न कराई जाएगी। एक न्याय पंचायत में चार मतगणन टेबल की व्यवस्था की जा रही है। एक न्याय पंचायत में जिला पंचायत सदस्यों को चार मतगणना अभिकर्ता पास जारी किया जारी किया जाना है। इसके लिए समस्त प्रत्याशी नियत प्रारूप प्रपत्र-42 अपने-अपने नामांकन कक्षों से प्राप्त कर लें। इसके बाद गणना अभिकर्ता की दो फोटो और एक पहचान पत्र के साथ सूचना भरकर सहायक रिटर्निंग आफिसर के पास जमा कर दें। ताकि समय से पास निर्गत किया जा सके। इसके लिए वार्ड संख्या एक से 13 तक के प्रत्याशी कक्ष संख्या 31, 14 से 23 तक कक्ष संख्या 32, वार्ड 24 से 35 तक कक्ष संख्या 33, वार्ड संख्या 36 से 46 तक कक्ष संख्या 53, वार्ड संख्या 47 से 58 तक कक्ष संख्या 52, वार्ड संख्या 59 से 68 तक कक्ष संख्या 51, वार्ड संख्या 69 से 76 तक कक्ष संख्या 50 और वार्ड संख्या 77 से 84 तक के प्रत्याशी कक्ष संख्या 52 में पास के लिए प्रपत्र जमा कर सकते हैं।