फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर में चार और क्वारंटीन, सैंपल भेजेंगे

विज्ञापन
मुबारकपुर में सैनिटाइजेशन करता पालिका वाहन। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
ठेकमा। राजस्थान में बरदह थाना क्षेत्र के दंपति के कोरोना पाजीटिव मिलने के मामले में चार और लोगों को क्वारंटीन किया गया है। ये लड़की के परिवार के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में उनका सैंपल भी जांच के लिए लिया गया है।
विज्ञापन

राजस्थन एक लड़के ने बरदह थाना क्षेत्र के छतरपुर की लड़की से 23 मार्च को शादी की। सामान्य ढंग से हुई शादी के बाद वो ससुराल में रुक गया। इस दौरान लॉकडाउन तोड़कर वो 14 अप्रैल को निकला और कार से 21 अप्रैल को पत्नी के साथ राजस्थान पहुंच गया। वहीं, पकड़े जाने पर जांच की गई तो पति-पत्नी दोनों कोरोना पॉजीटिव निकले। राजस्थान से मिली सूचना के बाद गांव में पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम छतरपुर ससुराल में रह रहे परिवार के तीन सदस्यों (मां, भाई और बहन) को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां सैंपल लेने के बाद उन्हें आरके फार्मेसी में क्वारंटीन किया गया है। गांव में सेनिटाइजेशन आदि के निर्देश दिए गए थे। शुक्रवार को बीडीओ की ओर से गांव में सेनिटाइजेशन कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि पास के बरौना गांव से लड़की के मौसी के परिवार के चार लोग शादी के बाद छतरपुर आए थे। यहां रुके भी थे। जानकारी मिलने के बाद बरौना से भी चार लोगों को क्वारंटीन करने के साथ जिला अस्पताल से उनका सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें