फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। युवती ने शनिवार की देर शाम तहरीर देकर बताया कि राहुल राय निवासी दुधरा बनियाबारी कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर और ऋषि तिवारी निवासी जीयनपुर एक जुलाई को उसके आवास पर आए और पुरानी रिश्तेदारी बताकर उससे शादी का वादा किया। सात जुलाई को राहुल, उसके पिता रविंद्र राय, मां सुशीला देवी और उसका दोस्त ऋषि आए और शादी के लिए देखने की रस्म पूरी की गई।
विज्ञापन

इसी दिन लड़के को दो लाख रुपये, तीन अंगुठियां और एक सोने की चेन दी गई। राहुल के परिवार के लोगों ने युवती को 2100 रुपये दिए। पीड़िता ने बताया कि नौ जुलाई को राहुल आया और शादी ससुराल में करने की बात कहकर साथ ले गया। एक सप्ताह तक उससे शारीरिक संबंध बनाया और 16 जुलाई को छोड़ गया।

17 जुलाई को युवती ने राहुल राय के मोबाइल पर फोन किया तो बंद था। कई बार प्रयास के बाद बात नहीं हुई तो वह राहुल के घर पहुंच गई। वहां उसके परिवार के लोगों ने उसे धमकी देते हुए भगा दिया। रविवार को पुलिस ने राहुल राय, रविंद्र राय, सुशीला व दोस्त ऋषि तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें