फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि एयरपोर्ट की तर्ज पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी। कहा कि अगले 50 वर्षों की जरूरत को देखते हुए स्टेशन की नई डिजाइन तैयार की गई है। ऐसे में स्टेशन पर लोग सेल्फी लेने के लिए जरूर मजबूर हो जाएंगे। वह रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अमृत भारत स्टेशन योजना लॉन्च किए जाने के दौरान आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 508 रेलवे स्टेशनों में शामिल आजमगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला पीएम ने रखी है। मोदी सरकार में भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नए अध्याय की शुरूआत हो रही है। सांसद ने कहा कि योजना में उत्तर प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इनमें आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का भी नाम शामिल है। कहा कि योजना के तहत 34 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन भवन को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। आधुनिक सुख-सुविधाओं का विकास एवं विस्तार किया जाएगा। एप्रोच रोड का चौड़ीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया के ड्रेनेज सिस्टम में सुधार, प्लेटफाॅर्म पर यात्री शेड व ग्रेनाइट स्टोन लगाया जाएगा। डीलक्स प्रसाधन, वेटिंग हॉल, बुकिंग कार्यालय का निर्माण किया जाएगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए यहां फूड प्लाजा बनेगा और प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 12 मीटर चौड़ा एफओबी, एक लिफ्ट व चार एस्केलेटर की योजना भी है। आकर्षक फसाड लाइट भी लगाई जाएगी। वहीं मंच पर एमएलसी विजय बहादुर पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, अखिलेश मिश्र, रामदर्शन यादव, प्रेम प्रकाश राय, डीएम विशाल भारद्वाज, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल रहे। जबकि रेलवे के मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर आरके सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर पंकज केशरवानी, मंडल इंजीनियर प्रेम प्रकाश कुजूर, वाणिज्य प्रबंधक एके सुमन, सहायक सुरक्षा आयुक्त उग्रसेन सिंह, मंडल वाणिज्य निरीक्षक आजमगढ़ मिथिलेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक डीबी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य

स्टेशनों का सिटी सेंटरों के रूप में विकास, शहर के दोनों छोरों का एकीकरण, स्टेशन भवनों का सुधार व पुनर्विकास, आधुनिक यात्री सुविधाओं का प्रावधान, बेहतर यातायात व्यवस्था और इंटरमोडल इंटीग्रेशन, मार्गदर्शन के लिए एक-समान और सहायक सूचक चिह्न, मास्टर प्लान में उचित संपत्ति विकास का प्रावधान, लैंडस्केपिंग, स्थानीय कला और संस्कृति।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित
आजमगढ़। रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें निबंध, चित्रकला, भाषण व काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई। जिसमें सेंट जेवियर्स हाईस्कूल एलवल, सरस्वती शिशु मंदिर, श्री रामचंद्र मेमोदियल बाल विद्या मंदिर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को दिनेश लाल यादव व डीएम विशाल भारद्वाज ने ट्रॉफी व गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
इनसेट
चार साल में ही जिले को छोड़ भागे : निरहुआ
आजमगढ़। पीएम के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा पर निशाना साधा। कहा कि चार साल में ही जिले की जनता को छोड़कर भाग निकले, अब वह दोबारा नहीं आएंगे। कारण कि आजमगढ़ की जनता उनको नकार चुकी है। यदि फिर आने की गलती करेंगे तो उसका परिणाम जनता उन्हें दिखा देगी। कहा कि पीएम भारत को और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को देश में नंबर वन बनाने में जुटे हैं।
ज्ञानवापी मामले में उन्होंने कोर्ट के फैसले पर छोड़ दिया। रोजगार को लेकर कहा कि आने वाले दिनों में जिले में फैक्ट्रियां लगाई जाएंगी। जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। कहा कि रेलवे स्टेशन के साथ ही बहुत जल्द ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा। आजमगढ़-लालगंज-वाराणसी रेलवे लाइन का सर्वे हो गया है। डीपीआर तैयार किया जा रहा है। बहुत जल्द ही इसे बनाया जाएगा। शिवपाल के बयान पर कहा कि नाम बदलने से काम नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें