फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : होटल में फायरिंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, खाने-पीने को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 02 Jan 2025 06:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

खाने पीने को लेकर विवाद करना चार आरोपियों को भारी पड़ा है। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है और इनके पास से असलहा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। 
 
विज्ञापन
फायरिंग के बाद पकड़े गए चार आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक होटल में फायरिंग करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने प्राईवेट बस अड्डा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, 19 कारतूस, एक कारतूस, छह मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नगद बरामद किया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रामनाथ होटल बंधा रोड बिनायक हास्पिटल के सामने कुछ लोगों द्वारा अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किया जहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि लाइसेंसी रिवाल्वर धारक कृष्ण कुमार सिंह ने साथियों के साथ मिल कर उनके उकसाने व ललकारने पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से होटल के कर्मचारियों की जान मारने के नियत से फायर किया गया था।
विज्ञापन


बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शहर कोतवाली क्षेत्र के कोडर अजमतपुर निवासी विक्की चौहान, करतालपुर निवासी कृष्ण कुमार सिंह व उड़ीसा के कोरापुट थाना क्षेत्र के जयपुर निवासी भूपेंद्र ठाकुर व बोरीगुमा कोरापुट थाना क्षेत्र के जामुंडा निवासी चिरंजीवी पटनायक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें