सगड़ी तहसील के बाहर वसीम रिजवी का पुतला फूंकते मुस्लिम समुदाय के लोग।
- फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। तहसील पर सोमवार की दोपहर शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी का पुतला फूंका गया। धार्मिक भावनाओं को भड़काने और कुरान के खिलाफ बार-बार गलत प्रचार करने तथा इस्लाम के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई।
युवाओं ने तहसील पर जमकर नारेबाजी की। पुतला फूंक कर वसीम रिजवी को फांसी देने की मांग की। तहसील के अंदर घुसकर उप जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी की गई। कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। आरोप लगाया कि शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ने मुस्लिम धर्म ग्रंथ कुरान के खिलाफ और वैमनस्यता फैलाने के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी बार-बार की जा रही है, जो किसी भी दशा में ठीक नहीं है। ऐसे लोग किसी भी समाज का हित नहीं कर सकते बल्कि देश के युवाओं को आतंकवाद की तरफ ढकेलना चाह रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को फांसी दी जानी चाहिए। इस दौरान फुरकान अहमद खान, आरिज खान, आरिफ, यूनुस, यूसुफ खान, नासिर, महफूज खान, मोहसिन, जहीर, रेहान खान, आरिफ खुर्शीद आदि रहे।