फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन बैनामा करा रहा पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2017 11:13 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रोड़ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा के एक पूर्व मंत्री का रिश्तेदार सोमवार की सुबह अतरौलिया थाना क्षेत्र के धर्मापट्टी गांव निवासी दिलीप तिवारी की चार बीघा जमीन बगैर 45 लाख रुपये दिए  ही बैनामा कराना चाह रहा था। दिलीप के इंकार करने पर कनपटी पर लाइसेंसी पिस्टल सटाकर गाड़ी में बैठा रहा था। घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त कर ली और उसका चालान कर दिया। साथ ही लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम और एसपी को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन



अतरौलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक शिशिर त्रिवेदी ने बताया कि धर्मापट्टी गांव निवासी दिलीप तिवारी पुत्र गेनई को रुपये की आवश्यकता थी। इसलिए वह अपने चार बीघा का प्लाट बेचना चाह रहे थे। दिलीप की जमीन बेचने की जानकारी होने पर अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढय़ा गांव निवासी कृष्णगोपाल यादव पुत्र हरिशंकर एक सप्ताह पूर्व दिलीप के घर पहुंचा और 45 लाख रुपये में सौदा तय कर लिया।

कृष्णगोपाल सपा के एक पूर्व मंत्री का रिश्तेदार है। वह चाहता था कि बगैर रुपये दिए ही जमीन का बैनामा करवा ले, जबकि दिलीप पहले पैसा मिलने के बाद ही जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर करने की जिद पर अड़ा हुआ था। इस बात को लेकर दोनों के बीच शनिवार को पंचायत हुई। इसमें धर्मापट्टी गांव के प्रधान जयप्रकाश मिश्रा भी शामिल थे। जयप्रकाश ने कहा कि सोमवार को रुपये मिलने पर बैनामा हो जाएगा।
विज्ञापन


जयप्रकाश की यह बात कृष्णगोपाल यादव को नागवार लगी। रविवार की रात करीब दस बजे जयप्रकाश मिश्रा अतरौलिया बाजार से घर लौट रहे थे। केसरीसिंह तिराहे पर कृष्णगोपाल अपने चार अन्य साथियों के साथ खड़ा था औैर जयप्रकाश को  रोककर अपनी गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। जयप्रकाश के शोर मचाने पर बाजार के लोग पहुंच गए और कृष्णगोपाल आदि भाग गए। जयप्रकाश मिश्रा ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी।

अभी पुलिस मामले की जांच भी शुरू नहीं कर पाई थी कि सोमवार की सुबह कृष्णगोपाल यादव दिलीप तिवारी के घर पहुंच गया और तहसील में चलकर दस्तावेज पर हस्ताक्षर बनाने की जिद करने लगा। कृष्णगोपाल का कहना था कि रुपये तुम्हारे मां के खाते में भेज दिया है। लेकिन दिलीप ने कहा कि खाता चेक करने के बाद तहसील चलेगा। इससे नाराज होकर कृष्णगोपाल ने दिलीप के कनपटी पर अपना पिस्टल सटा दिया और तहसील चलने के लिए गाड़ी में न बैठने पर गोली मारने की धमकी दी।

घरवालों ने इस घटना की सूचना अतरौलिया थाने पर दी। कुछ ही देर में अतरौलिया थाने की पुलिस वहां पहुंच गई और कृष्णगोपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसकी पिस्टल जब्त कर ली और कृष्णगोपाल यादव का अपहरण के प्रयास और डराने धमकाने के आरोप में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें