आजमगढ़। सीताराम दलालघाट स्थित पूर्वांचल भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के कार्यालय पर शुक्रवार को श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व सैनिकों ने पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्घांजलि दी। साथ ही पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। महामंत्री रघुनाथ पांडेय ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। श्रद्घांजलि सभा की अध्यक्षता नंदलाल यादव ने की। इस मौके पर जननराम यादव, महेंद्र पांडे, तेज प्रताप सिंह, द्वारिका मौर्य, बहादुर सिंह, दुलारे सिंह, भोला राम, सल्टू राम, शिवमूर्ति यादव आदि मौजूद रहे।