फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ जिले से शराब मंगाकर ट्यूबवेल में रखा था पूर्व प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में दो दिन पहले पूर्व ग्राम प्रधान रामनिवास चौहान के ट्यूबवेल से पकड़ी गई भारी मात्रा में शराब मऊ जिले से मंगाई गई थी। लॉक डाउन के बीच इतनी बड़ी मात्रा में शराब लाकर छिपाई गई थी। यहीं से पूर्व प्रधान सहित उसका परिवार क्षेत्र के लोगों शराब बांट रहा था। इस घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी प्रधान सहित अन्य की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बता दें की जहानागंज थाने के कुंजी गांव निवासी रामनिवास चौहान पुत्र जमुना गांव के पूर्व प्रधान हैं। वर्तमान समय में इनकी पत्नी प्रधान हैं। रामनिवास शराब का कारोबारी है। लॉक डाउन की वजह से शराब की दुकानें बंद करा दी गई हैं। ऐसे में पीने वाले मंहगी कीमत पर भी शराब पाना चाह रहे हैं। इसका फायदा उठाने के लिए पूर्व प्रधान ने मऊ जिले से शराब की खेप मंगाकर बेचने के लिए रखा था। मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर शराब जब्त कर लिया, जबकि आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया की शराब को मऊ जिले में स्थित अपनी दुकान से मंगाया था, सवाल यह है की लाकडाउन के बाद शराब की इतनी बड़ी खेप यहां आ गयी। सीओ ने बताया की एसपी के जरिए ठेका रद्द करने के लिए मऊ प्रशासन को पत्र भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें