फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: आजमगढ़ में अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक, मंच पर पहुंचा युवक; पुलिस ने दबोचा

Thu, 03 Jul 2025 02:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार को आवासीय भवन और पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए आजमगढ़ पहुंचे। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा मुखिया अखिलेश यादव के बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई। कार्यक्रम में एक युवक सभी सुरक्षा घेरों को तोड़कर मंच के करीब पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को रोका और हिरासत में लिया। 

विज्ञापन


इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने प्रशासन पर सवाल उठाए और इसे कार्यक्रम को खराब करने की साजिश करार दिया। सपा नेताओं का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह चूक हुई। घटना के समय अखिलेश यादव मंच पर अन्य नेताओं के साथ मौजूद थे। 

पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद 5 मिनट में युवक को बाहर निकालना पड़ा।

बताते चलें कि अखिलेश यादव आजमगढ़ में अपने नए दफ्तर और आवास परिसर के भूमि पूजन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ब्राह्मण महासभा और विश्व हिंदू महासंघ के सदस्यों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने अपने घरों पर काले झंडे लगाकर नाराजगी जताई। आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है, जहां जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों और दोनों लोकसभा सीटों पर सपा का कब्जा है। इस सुरक्षा चूक और विरोध के बीच अखिलेश के कार्यक्रम ने सुर्खियां बटोरीं। सपा नेताओं ने हिरासत में लिए गए युवक को लेकर पुलिस से चर्चा की, लेकिन इस मामले में किसी ने कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन

सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार को दोपहर में अनवरगंज पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान इंजीनियर सुनील यादव और लल्लन चौहान ने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम की सुरक्षा में चूक हुई। इस दौरान एक युवक अचानक घेरे को तोड़ते हुए मंच पर पहुंच गया। पुलिस ने उसे आनन-फानन पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू की। 

बता दें कि अखिलेश यादव आवासीय भवन और पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए आजमगढ़ पहुंचे हैं। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। 

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि अखिलेश यादव के जिले का न होने को लेकर बार-बार सवाल खड़े किए जाते थे। इसे देखते हुए अखिलेश यादव ने अनवरगंज में आवास और कार्यालय का निर्माण कराने के लिए जमीन खरीदी थी। 

वर्तमान में आवास का निर्माण पूरा हो चुका है। सपा कार्यालय का निर्माण होना है। इसका उद्घाटन करने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव का आगमन हुआ। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में पुलिस मुठभेड़: कूरिअर कंपनी के मैनेजर को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम कर रही थी तलाश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें