आजमगढ़। जिला पंचायत की ओर से 29 जनवरी को अध्यक्ष मीरा यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें विभाग के कार्यों की समीक्षा, पुनरक्षित बजट 2019-20 के अनुमोदन पर विचार, वर्ष 2020-21 के अनुमानित मूल बजट के अनुमोदन पर विचार, राज्य वित्त योजना के तहत 2020-21 की कार्ययोजना पर विचार, जिला योजना वित्तीय वर्ष 2020-21 के अनुमोदन पर विचार किया जाएगा। फरवरी माह के पहले सप्ताह में जिला योजना समिति की बैठक की संभावना जताई जा रही है। शासन की ओर से लगातार वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए जिला योजना मांगी जा रही है। निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी विभागों से प्रस्तावित कार्यों का प्रस्ताव मांगा गया है। बताया जा रहा है कि विभागों और ग्राम सभा की ओर से प्रस्ताव उपलब्ध कराया जा रहा है। कुछ विभागों के प्रस्ताव आने शेष हैं। वहीं, जिला पंचयात की ओर से 29 जनवरी को बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें जिला योजना के स्वरूप को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिला पंचायत की मुहर लगने के बाद फरवरी माह के पहले सप्ताह में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक होने की उम्मीद जताई जा रही है। समिति से पास होने बाद इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद शासन से बजट की व्यवस्था होगी।
उधर, जिला पंचायत की बैठक में विभाग के कार्यों की समीक्षा, पुनरक्षित बजट 2019-20 के अनुमोदन पर विचार, वर्ष 2020-21 के अनुमानित मूल बजट के अनुमोदन पर विचार, राज्य वित्त योजना के तहत 2020-21 की कार्ययोजना पर विचार भी किया जाएगा। विभाग की ओर से बैठक की तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिला योजना तैयार करने की कवायद चल रही है। जिला पंचायत से अनुमोदन होने के बाद ये मेरे पास आएगी। फरवरी माह के पहले सप्ताह में जिला योजना समिति की बैठक कराई जा सकती है।
एनपी सिंह, जिलाधिकारी