आजमगढ़। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05105/05106 आजमगढ़-अजमेर-आजमगढ़ विशेष ट्रेन का एक फेरा संचालित किया जाएगा। यह विशेष गाड़ी आजमगढ़ से 24 दिसंबर 2025 को व अजमेर से 26 दिसंबर 2025 को चलाई जाएगी।
05105 आजमगढ़-अजमेर विशेष ट्रेन 24 दिसंबर को आजमगढ़ से शाम 5.30 बजे प्रस्थान करेगी और मऊ, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर जंक्शन, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा व किशनगढ़ होते हुए रात 9.05 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05106 अजमेर-आजमगढ़ विशेष ट्रेन 26 दिसंबर 2025 को अजमेर से रात 9.00 बजे रवाना होगी और किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, रेवाड़ी, दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर जंक्शन, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, मऊ व मुहम्मदाबाद होते हुए रात 11:15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान का एक कोच, एलएसएलआरडी का एक कोच, शयनयान श्रेणी के छह कोच व वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 12 कोच लगाए जाएंगे। कुल 20 कोचों के साथ यह ट्रेन यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी।