फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नियमों का पालन करना हादसों से रखेगा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। इससे आप तो हादसे से सुरक्षित रहेंगे ही अन्य लोगों का जीवन भी बच सकेगा। यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के करतालपुर के जीडी ग्लोबल स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार ने कहीं। डेढ घंटे तक एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव व टीएसआई धनंजय शर्मा ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया। साथ ही बच्चों के किए गए सवालों का संतोषजनक जवाब भी दिया। यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा ने कहा कि सड़क पर चलते समय सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। जिससे सड़क हादसो में कमी आए। कारण कि देश में बीमारी से ज्यादा लोग सड़क दुर्घटना में मर रहे हैं। सड़क पर चलते समय नशा न करें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र कुमार यादव ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे वाहन न चलाएं। ऐसे में पकड़े जाने पर परिजनों को सजा हो सकती है। जो 18 साल से ऊपर के हैं, बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कदापि न करें, क्योंकि इससे हादसे की आशंका रहती है। एसपी यातायात संजय कुमार ने कहा कि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बनती है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं को वाहन चलाने से पहले लाइसेंस बनवाने और सभी दस्तावेज साथ रखने की सलाह भी दी। उन्होने प्रधानाचार्या मोनिका सारस्वत पांडेय से कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। इससे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन होता है। कार्यक्रम में 20 छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे संचालन तेजस्वी दुबे ने किया। इस दौरान उप प्रधानाध्यापक मधू पाठक, जीके त्रिपाठी, राजन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें