फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एक दिन की डीएम बनीं खुशी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई

विज्ञापन
खरिहानी बाजार में ​क्लीनिक को सील करते डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन की जिलाधिकारी बनीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी सिंह के जनता दर्शन में आई शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की। खरिहानी बाजार में संचालित अपंजीकृत डेंटल क्लिनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन

जनता दर्शन कक्ष में आम नागरिकों की समस्याएं सुनने के दौरान खरिहानी निवासी शिवकुमार मौर्य ने क्षेत्र में अवैध क्लिनिक संचालित होने की शिकायत की थी। एक दिन की डीएम ने शिकायत को सीएमओ कार्यालय भेजकर जांच व नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने शुक्रवार को जांच के लिए टीम खरिहानी बाजार भेजी। टीम में डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी, निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान डॉ. मोहनलाल और पटल सहायक धीरेंद्र शुक्ल शामिल रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान संबंधित भवन के एक हिस्से में आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार की व्यवस्था पंजीकृत पाई गई, जिसे निर्धारित मानकों के अनुरूप होने के कारण संचालित रहने दिया गया।
वहीं, भवन के अंदरूनी हिस्से में ‘दांत का अस्पताल’ नाम से संचालित डेंटल क्लिनिक आवश्यक पंजीकरण के अभाव में चलता पाया गया। वहां बीडीएस का बोर्ड लगा था, लेकिन संबंधित चिकित्सा प्रतिष्ठान पंजीकृत नहीं पाया गया।
निरीक्षण के समय क्लिनिक में कोई मरीज मौजूद नहीं था। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपंजीकृत डेंटल क्लिनिक को सील कर दिया। इस संबंध में सीएमओ ने कहा कि निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों के लिए निर्धारित पंजीकरण जरूरी है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें