फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन छाया रहा कोहरा, गलन से घर से निकलना हुआ दूभर

विज्ञापन
शहर क्षेत्र में छाया रहा घना कोहरा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में काफी दिनों से गलन और कोहरे की मार झेल रहा है। जिसके कारण लोगों का हाल बेहाल गया है। गलन के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। सोमवार को जनपद में पूरे दिन कोहरा छाया रहा। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मौसम का पारा न्यूनतम आठ डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कोहरे का असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

लगभग 20 दिनों से जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने अब लोगों की मुसीबत को बढ़ा दिया है। ठंड के कारण बहुत से लोग घरों में कैद होने को विवश हो गए हैं। बहुत से लोग जो ड्यूटी पर जाने वाले हैं वह ड्यूटी जाने के समय ही रजाई से बाहर निकल रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। छोटे बच्चे ठिठुरते हुए विद्यालय जाते हुए देखे गए। हर कोई अब ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है कि हे प्रभु अब बस करो। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बारिश होने की संभावना है। वहीं सोमवार की सुबह घने कोहरे के बीच लोगों ने अपनी आंख खोली। इसके बाद बाहर कोहरे की चादर देख फिर से रजाई में दुबक गए। लेकिन जिन लोगों को बच्चों को स्कूल छोड़ना था वह न चाहते हुए भी रजाई से बाहर निकलने को विवश हुए। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार एनसीआर में पड़ रहे भीषण कोहरे के चलते शाहगंज-मऊ रेल खंड पर चलने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें बिलंब से चल रही हैं। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को छपरा से मुंबई तक आजमगढ़ के रास्ते चलने वाली गोदान 11060 दो घंटा, दरभंगा से अहमदाबाद तक चलने वाली साबरमती 19166 छह घंटा, दिल्ली से आजमगढ़ के बीच चलने वाली कैफियात 12226 छह घंटा विलंब से स्टेशनों पर पहुंची। इसके चलते ठंडक में यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई। कैफियात डाउन के आजमगढ़ में छह घंटा विलंब से पहुंचने के कारण आजमगढ़ से दिल्ली तक जाने वाली कैफियात 12225 एक घंटा विलंब से रवाना हुई। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ठंड लगने से अधेड़ की मौत
सरायमीर। रानी की सराय थाने के कोटिला बाजार में सोमवार की सुबह ठंड लगने से अधेड़ की मौत हो गई। परिवार के लोग बगैर पीएम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृत अधेड़ मोहम्मद अनवर (52) पुत्र नूर मोहम्मद सरायमीर थाने के खरेवां गांव के निवासी थे। वह रविवार की शाम को रानी की सराय थाने के कोटिला गांव निवासी रिश्तेदार के घर गए थे। सोमवार की सुबह रिश्तेदार के बेटे की बाइक पर बैठकर मेंहनगर थाने के विषहम गांव निवासी रिश्तेदार से मिलने गए थे। वहां से करीब दस बजे पुन: कोटिला बाजार पहुंचे। वहां एक चाय की दुकान पर बैठते ही मो. अनवर की तबियत खराब हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नात, रिश्तेदारों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें