फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप से लैस किये जाएंगे उड़नदस्ते व शिक्षाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए विद्यालयों पर लगाम कसने के बाद अब उड़नदस्तों व शिक्षाधिकारियों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगाये जाने वाले सभी शिक्षाधिकारी व उड़नदस्ते मोबाइल एप से लैस होंगे। इसके माध्यम से उन्हें अपनी पूरी रिपोर्टिंग उच्चाधिकारियों को करनी होगी। एप के माध्यम से इन पर भी नजर रखेगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की सुचिता पर खरा उतरने के लिए शासन के साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इसी के तहत पहले सभी परीक्षा केंद्रों को वायस रिकार्डर युक्त सीसी टीवी से लैस करने के बाद डीवीआर व राउटर लगवा कर ऑनलाइन कराया तो वहीं अब परीक्षा ड्यूटी में लगने वाले शिक्षाधिकारियों व उड़नदस्तों को भी मोबाइल एप से लैस कर उन पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। एप के माध्यम से शिक्षाधिकारियों व उड़नदस्तों के कवायद की मानीटरिंग प्रदेश में बनाए गए सेल द्वारा की जाएगी। एप के माध्यम से शासन इन्हें दिशा निर्देश देगा और एप पर मिलने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई भी शासन से की जाएगी। बोर्ड परीक्षा के लिए 280 केंद्र बनाये गये है। सभी केंद्रों को डीवीआर व राउटर के माध्यम से जोड़ कर ऑनलाइन किया जा रहा है। इन पर नजर रखने को लेकर राजकीय बालिका इंटर कालेज में कंट्रोल रुप में भी स्थापित हो रहा है। जहां से प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्षों पर कंट्रोल रूम में तैनात टीम नजर रखेगी। शिक्षाधिकारियों व उड़नदस्तों के लिए तैयार एप संबंधित के मोबाइल में डाउनलोड कर इंस्टाल कर दिया जायेगा। जिस पर शिक्षाधिकारी व उड़नदस्ते पल-पल की रिपोर्ट अपडेट करते रहेंगे। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ज्ञ्ने बताया कि अभी ऐसा कोई निर्देश तो नहीं आया है, लेकिन आयेगा तो संबंधित एप से शिक्षाधिकारी व उड़नदस्ते को लैस कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें