फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आधुनिक नर्सिंग की जनक थीं फ्लोरेंस नाइटिंगेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। किसी बीमारी से उबरने में जितना बड़ा योगदान दवाओं और इलाज का होता है, उतना ही सही देखभाल का भी होता है। इसमें डॉक्टर्स से कहीं बड़ी जिम्मेदारी नर्सेज निभाती हैं, जो 24 घंटे मरीज की देखरेख में लगी रहती हैं। इन्हें सम्मान देने के मकसद से दुनियाभर में हर साल 12 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’ मनाया जाता है। जिला महिला चिकित्सालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विनय कुमार सिंह ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी के अलावा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार सिंह ने नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। कैंडल लाइटिंग मैट्रन कुसुम सिंह, वरिष्ठ सिस्टर तेतरी देवी ने की। साथ ही सभी नर्सों को उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा का संकल्प दिलाया। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. इंद्र नारायण तिवारी ने बताया कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल को आधुनिक नर्सिंग की जनक के तौर पर जाना जाता है। उनके जन्मदिवस के मौके पर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी नर्सों को संवेदनशील होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डाॅ. श्वेता राय, डाॅ. रश्मि सिन्हा, डाॅ. नमिता चद्रा, डाॅ. शैलेंद्र कुमार, नील रतन पांडा, चंद्रकला, ममता श्वेता, स्नेह लता व छाया सहित आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें