आजमगढ़। सगड़ी के ग्राम भितेहरा नवे के बाढ़ पीड़ित आवासी पट्टा दिए जाने की मांग को लेकर 22 नवंबर को धरना प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को प्रसपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के नेतृत्व में डीएम को पत्र देकर ये जानकारी दी।
सुभाष जायसवाल ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को आवासी पट्टा दिलाने के लिए कई बार जनपद के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पूर्व जिलाधिकारी ने 22 बिघा बंजर, भीटा के नाम से दर्ज जमीन पर जिन लोग को बसाया है उनके नाम आवासी पट्टा किए जाने का आश्वासन दिया था। इसकी स्थलीय जांच उन्होंने पूर्व एसडीएम सगड़ी ने कराई थी। इसके बाद भी बाढ़ पीड़ितों को आज तक आवासी पट्टा नहीं दिया गया। इसके विरोध में 22 नवंबर को धरना प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को पट्टा कराए जाने की मांग को लेकर सुबह 10 बजे पत्रक दिया जाएगा। इस मौके पर राधिका देवी धरकार, दुर्गावती, शांति देवी, सावित्री, सरिता, उषा आदि रही।