आगामी त्योहारों के मद्देनजर मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी और डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी से शांति पूर्ण माहौल में त्योहारों में को मनाने की अपील की।
फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, पहाड़पुर, पांडेय बाजार, जामा मस्जिद, आसिफगंज, गुरूटोला, मातबरगंज, शंकर जी तिराहा, एलवल, बड़ादेव से कालीचौरा, कालीनगंज, दलालघाट, कोर्ट चौक, गुलामी का पूरा, मुकेरीगंज, अराजीबाग, ब्रम्हस्थान, करतालपुर होते हुए बवाली मोड़ पर समाप्त हुआ। इस दौरान फ्लैग मार्च को देखने के लिए लोग सड़कों पर खड़े हो गए और उन्हें कौतूहल से देखते रहे। जवानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ्ा पूरे इलाके में गश्त की।
मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी ने कहा कि इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना है। नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा, मोहर्रम एक साथ पड़ रहा है, इस लिए कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए और आम जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए निर्भिक होकर सामाजिक समरसता और परंपरा के अनुसार त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाएं। कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं हैं। डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा तैयार है।
जरूरत है कि लोग भी पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने के लिए आगे आएं। तभी बात बन सकेगी।इस अवसर पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जनपदवासियों से अपील किया कि नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा को खुशियों के साथ समाजिक समरसता बनाकर परंपरागत तरीके से शांतिपूर्वक मनाए ताकि व्यवस्थ्ाा बाधित न हो सके।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश चंद्र साहू, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विनोद कुमार, सीओ सीटी कृष्ण कांत सहित सीआईएसएफ, केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान फ्लैग मार्च में शामिल थे।