फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिला मुख्यालय पर 9.15, तहसील व ब्लाकों में 10.15 बजे होगा झंडारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमारे देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्सोल्लास से मनाया जाएगा। 15 अगस्त को सुबह 9.15 बजे जनपद मुख्यालय पर एवं 10.15 बजे जिला, तहसील, ब्लॉक व नगर निकायों आदि सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। झंडा-अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन हो।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज में पुष्पों की पंखुड़ियां बांध कर फहराया जाए। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शनिवार की देरशाम कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों दिए। उन्होने कहा कि समस्त शिक्षण संस्थाओं में इस अवसर पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, जिसमें राष्ट्रगान ''जन-गण-मन'' का सामूहिक गायन भी सम्मिलित हो।
विद्यार्थियों को संक्षेप में स्वतंत्रता-संग्राम का इतिहास बताया जाए, देश पर शहीद हुए देशभक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग दोहराए जाएं। जिससे उनमें राष्ट्रीय चेतना जागृत हो। इसके अतिरिक्त देशप्रेम की भावना जागृत करने वाले नाटक, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, निबन्ध-लेखन से संबंधित प्रतियोगिताएं भी यथा संभव आयोजित कराई जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में स्वाधीनता की 76वीं वर्षगांठ माटी को नमन-वीरों का वंदन थीम के साथ मनाई जाए। कार्यक्रम में वीरों का वंदन करने के भाव के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सशस्त्र सेना, पैरामिलिट्री बल, सशस्त्र पुलिस बल, पुलिस बल के पुरस्कृत वीरों, शहीदों के आश्रितों, पूर्व सैनिकों को जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया जाए।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक आवास, प्रत्येक व्यापारिक प्रतिष्ठान, औद्योगिक इकाइयों, सरकारी, गैर-सरकारी भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें