फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मातृ शक्ति सम्मान 2026 से पांच महिलाएं हुई सम्मानित

विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जयंती पर महिलाओं को किया गया सम्मानित।
विज्ञापन
आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर नारी शक्ति संस्थान द्वारा शनिवार को संस्था के केंद्रीय कार्यालय, मोहल्ला सीताराम स्थित सभागार में “अभिनंदन हर मां को, सम्मान हर नारी को” कार्यक्रम के अंतर्गत मातृ शक्ति सम्मान 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम का उद्देश्य उन मातृ शक्तियों को सम्मानित करना था, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी हार न मानते हुए अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया तथा परिवार को सामाजिक और शैक्षणिक रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संरक्षक डॉ. नेहा दुबे ने की, जबकि संचालन अनिता श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।



इस वर्ष मातृ शक्ति सम्मान 2026 से उषा बरनवाल, अमरावती राय, किरन गोंड़, दुर्गा देवी एवं चिंतामणि को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित महिलाओं को उनके सामाजिक योगदान और परिवार के उत्थान में निभाई गई भूमिका के लिए सराहा गया। इस अवसर पर संस्था की सचिव डॉ. पूनम तिवारी ने कहा कि सम्मानित माताओं ने सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने परिवार और बच्चों को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन




संस्था अध्यक्ष मंजू उपाध्याय ने कहा कि नारी शक्ति संस्थान का उद्देश्य ऐसी मातृ शक्तियों को सम्मानित कर अन्य महिलाओं को प्रेरित करना है, ताकि वे जीवन की कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका डटकर सामना करें और सफलता प्राप्त करें। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहीं डॉ. नेहा दुबे ने उपस्थित सभी महिलाओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. प्रीति गुप्ता, सुषमा बरनवाल, रश्मि डालमिया, संजू चौधरी, आस्था राय, अनिता आलोक श्रीवास्तव, नीता बरनवाल आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें