फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कंपोजिट विद्यालय धरवारा के पांच शिक्षक मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बार-बार दिए जा रहे निर्देशों के बावजूद शिक्षकों की लापरवाही जारी है। सोमवार को कंपोजिट विद्यालय धरवारा, जहानागंज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक तो कुल 18 कर्मचारियों में से पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी से जवाब मांगा है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 449 नामांकन के सापेक्ष केवल 215 बच्चे ही उपस्थित मिले। इनमें सहायक अध्यापिका इंदिरा सिंह, रूचि सिंह, शिक्षा मित्र कुसुमलता सिंह, अनुदेशक उषा यादव अनुपस्थित मिलें। वहीं, अनूप सिंह 19 जून से लगातार अनुपस्थित पाए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने पाया कि विद्यालय में बच्चों को होमवर्क नहीं दिया जा रहा, कॉपी चेकिंग जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं भी नहीं हो रही हैं। नामांकन भी विगत सत्र की तुलना में 75 घट गया है। इन परिस्थितियों पर कड़ा असंतोष जताते हुए बीएसए ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों और प्रधानाध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें