फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच संदिग्ध हिरासत में, हो रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात मां के साथ सोई पांच साल की बच्ची का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या के मामले में शनिवार की शाम तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी। आरोपियों तक पहुंचने के लिए क्षेत्र के पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी, हालांकि कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस घटना का खुलासा के लिए गांव और रिश्तेदारों के भी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच साल की मासूम गुरुवार की रात अपनी मां के साथ सोई हुई थी। रात करीब दो बजे बच्ची के मां की नींद खुली तो वह नहीं मिली। इसके बाद परिवार के लोग उसे खोजना शुरू कर दिए। शुक्रवार की अलसुबह बच्ची की लाश घर से करीब सौ मीटर दूर पोखरे के पास स्थित चारपाई पर पड़ी मिली। उसके कपड़े खुले थे। रक्तस्राव हो रहा था। देर शाम को इस मामले में आई पीएम रिपोर्ट से भी स्पष्ट हो गया कि बालिका के साथ रेप और गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। घटना के बाद से ही पुलिस खुलासे में जुटी हुई है। शनिवार को क्षेत्र के करीब पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही थी। हालांकि इनके जरिए कोई सफलता नहीं मिल सकी। घटना का खुलासे के लिए पुलिस बच्ची के परिवार और रिश्तेदारों के भी गतिविधियों पर नजर रखते हुए खंगाल रही थी। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगी हुई है। अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें