फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिले में बनेंगे पांच स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने व खेल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई खेलो इंडिया योजना के तहत 45.67 करोड़ की लागत से जिले में पांच स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनेंगे। योजना को बहुत जल्द ही धरातल पर उतारने की तैयारी जिला प्रशासन कर रहा है। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। खेल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना का संचालन किया है। इसके तहत जनपद मुख्यालय, तहसील एवं ब्लाक मुख्यालय के समीप स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाएगा। जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले खिलाड़ी इसका उपयोग कर सकेंगे। कॉम्प्लेक्स में मल्टीपरपज हाल, नेचुरल फुटबाल ग्राउंड, नेचुरल रनिंग ट्रैक, बाउंड्रीवाल, पंप हाउस, समरसिबल पंप, नाली निर्माण, इंटर लॉकिंग पाथवे व विद्युतीकरण आदि बनाए जाएंगे।योजना के तहत विकास खंड रानी की सराय के गंभीरवन, मेंहनगर के घिनहॉपुर, पल्हना के परसौली, पवई के बसहीं अशरफपुर व महराजगंज के देवारा जदीद में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाए जाएंगे। इसके निर्माण के लिए प्राक्कलन की धनराशि अनुमोदन के लिए भेजा गया है। मल्टी पर्पस हॉल में सभी तरह के इंडोर गेम्स का आयोजन हो सकेगा। इसमें बैडमिटन, वॉलीबाल, कुश्ती, हैंडबॉल, कबड्डी बास्केट बॉल, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, शतरंज, सहित सभी इंडोर गेम खेला जा सकता है। इससे खिलाड़ियों की काफी सुविधा मिलेगी। इसमें लाइटिग की भी व्यवस्था होगी। इससे खिलाड़ियों को दिन या रात में प्रैक्टिस करने की सुविधा होगी। खेलो इंडिया योजना के तहत रानी की सराय ब्लाक के गंभीरवन में युवा कल्याण विभाग के नाम दर्ज सात एकड़ भूमि पर 983.44 लाख, विकास खंड पल्हना के परसौली गांव में 1.349 हेक्टेयर भूमि में 824.51 लाख, मेंहनगर के घिनहॉपुर गांव में पांच एकड़ की भूमि पर 991.58 लाख, पवई के बसही अशरफपुर में 6.379 हेक्टेयर भूमि पर 991.84 लाख व महराजगंज के देवारा जदीद गांव में दो हेक्टेयर की भूमि में 775.80 लाख की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि खेलो इंडिया योजना के तहत जिले के पांच ब्लाकों में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के लिए बजट की मांग करते हुए प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें