बलरामपुर। तीन थाना क्षेत्रों में चार सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भटनी गांव निवासी घनश्याम शर्मा (23) बुधवार की रात आठ बजे घर से बाइक लेकर अपने पिता निर्मल शर्मा (60) के साथ अतरौलिया जा रहे थे। जैसे ही कोयलसा के पास पहुंचे तभी बाइक से टक्कर होने से पिता-पुत्र घायल हो गए।
वहीं अतरौलिया थाना क्षेत्र के कोयलसा गांव निवासी राजाराम यादव (82) बुधवार की दोपहर तीन बजे पैदल शौच कर के घर आ रहे थे। जैसे ही घर के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार से आती बाइक की टक्कर से घायल हो गए। इस प्रकार शहर कोतवाली क्षेत्र के फराज टोला मोहल्ला निवासी बलराम कुमार (33) बुधवार की शाम तीन बजे पैदल चाय बेच रहे थे। जैसे ही रहमतनगर पहुंचे तभी कार की टक्कर होने से घायल हो गए।
वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के कोट मोहल्ला बाजबहादुर मोहल्ला निवासी रबी कुमार (30) बुधवार की देर शाम सात बजे गाजीपुर से बाइक लेकर घर जा रहे थे। जैसे ही चंडेश्वर पहुंचे तभी बोलेरो से टक्कर मार दिया। सभी मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।