फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ब्लैकमेल करने के लिए आजमगढ़ के एक सहित पांच पर गैंगस्टर एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बढुआगोदाम (मऊ)। दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के पांच आरोपियों पर मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई। पांच में से एक आरोपी सोनू ठठेरा आजमगढ़ का रहने वाला है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई। आरोप है कि गाजीपुर निवासी नसीम अंसारी ने चार दोस्तों के साथ किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के नखतपुर निवासी नसीम अंसारी ने सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजपुर पतिला निवासी अभिषेक पासवान उर्फ लव, आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के बड़हलगंज हाल पता पिपरीडीह के सोनू ठठेरा, मजखनी निवासी दीपक गुप्ता उर्फ आकाश, ताजपुर मठिया निवासी अंगद यादव के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाया था, जो जनपद स्तर पर सक्रिय है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने एक जुलाई 2025 को इन सभी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बताया कि 26 जनवरी 2025 की रात 12 बजे पांचों ने घर से 100 मीटर दूर बगीचे में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर पीट कर घायल कर दिया।
वीडियो डिलीट करने के नाम पर सभी ब्लैकमेल करने लगे। नसीम ने 18 हजार रुपये नकद और दो हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए। विवेचना कर पुलिस ने तीन अगस्त 2025 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें