फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में भी यूके से आए पांच लोग, शुरू हुई सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ब्रिटेन के साथ कई दूसरे देशों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने पूरी दुनिया को सकते में ला दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को पिछले 15 दिनों में दूसरे देशों से लौटे लोगों को ट्रेस करने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कराने के साथ उनका कोरोना टेस्ट कराने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार जनपद में भी ब्रिटेन से पांच लोग पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनकी सैंपलिंग शुरू करने के साथ ही सभी को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट पर है। केंद्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने भी पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार ने बीते 15 दिनों में विदेश से आए लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का पता लगाने और उनकी जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यूनाइटेड किंगडम से पिछले 15 दिन में यात्रा कर देश आने वाले लोगों की सूची भी स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है। आजमगढ़ जनपद में यहां से कुल पांच लोग आए हैं। इसमें शहर के मातबरगंज में एक, पल्हनी में एक, रैदोपुर में, मार्टीनगंज में एक, मिर्जापुर में एक व्यक्ति शामिल हैं। सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को इन लोगों की सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। साथ ही इनको और इनके संपर्क में आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। निगरानी की जा रही है। यदि इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी सैंपलिंग कराई जाएगी।
आजमगढ़ में यूके से आने वाले पांच लोगों की सूची मिली है। इनकी सैंपलिंग कराई जा रही है। साथ ही होम क्वारंटीन किया जा रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संपर्क आए लोगों की भी सैंपलिंग कराई जाएगी। शासन की गाइडलाइन के अनुसार सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें