फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौलिया क्वारंटाइन सेंटर में बढ़ाये गये पांच और बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना को लेकर मचे हाहाकार के बीच स्वास्थ्य विभाग की कवायद लगातार जारी है। अतरौलिया में स्थापित क्वारंटाइन सेंटर पर पांच और बेड बढ़ा दिए गए हैं तो वहीं सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बुधवार केे जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का हाल लिया।सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों को भी अलर्ट जारी करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जिले में विदेश से लौटने वालों की संख्या 249 हो गई है। सभी की निगरानी लगातार की जा रही है। अब तक जो पांच संदिग्ध मिले थे सभी के सैंपल निगेटिव हैं। जिले में कोरोना का फिलहाल कोई प्रभाव नहीं है। फिर भी स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर है। विभाग की रैपिड एक्शन फोर्स तो विदेश से आने वालों की निगरानी कर ही रही है। अब सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को भी इस कार्य के लिए अलर्ट कर दिया गया है। विदेश से आने वालों पर कैसे नजर रखें इसके लिए सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करने के बाद सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य महकमे की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त है और विभाग किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी के तहत 100 बेड के अस्पताल अतरौलिया पर बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में पांच और बेड बढ़ा दिए गए हैं। पहले यहां 24 बेड की व्यवस्था थी, अब 29 बेड की हो गई है। पूरे जिले में कुल 45 बेड आरक्षित किए जा चुके हैं। आगे यदि जरूरत होगी तो सीएचसी-पीएचसी पर भी आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें