फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर की जेब में पत्र रखकर मांगी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल के पास बुधवार की शाम पल्सर सवार दो बदमाशों ने घर जा रहे डाक्टर को रोका और उसके जेब में एक पत्र डालकर भाग गए। बदमाश हेलमेट पहने हुए थे। जिससे डाक्टर उन्हे पहचान नहीं सके। घर जाकर पत्र निकाला तो उसमें पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी। डाक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन

डॉ विजय विश्वकर्मा मेंहनगर थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव के निवासी हैं। मेंहनगर कस्बे में निजी क्लिनिक चलाते हैं। विजय के मुताबिक वह बुधवार की शाम को बाइक से घर लौट रहे थे तभी ये वारदात हुई। थाना प्रभारी मेंहनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है जांच की जा रही है। अभी कोई केस नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें