फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 16 लाख मतदाताओं में से पांच लाख का सत्यापन, 8540 डुप्लीकेट वोटर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष सत्यापन अभियान में अब तक जिले में चिह्नित 16 लाख से अधिक मतदाताओं में से पांच लाख से ज्यादा का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। जांच के दौरान अब तक 8540 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए हैं, जिन्हें सूची से हटाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 16,05,365 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं को चिन्हित किया गया था। इनमें अब तक 5,05,132 मतदाताओं का सत्यापन पूरा किया जा चुका है, जबकि 5,13,672 मतदाता सत्यापित श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। अभियान के दौरान 8540 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए, जिन्हें मतदाता सूची से हटाया गया।
ब्लॉकवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाता तरवां विकास खंड में मिले, जहां 1,598 मतदाताओं के नाम हटाए गए। इसके बाद हरैया ब्लॉक में 943 और पवई में 810 डुप्लीकेट मतदाता पाए गए। वहीं सबसे कम डुप्लीकेट मतदाता बिलरियागंज ब्लॉक में मिले, जहां केवल 62 नाम हटाए गए। कोयलसा में 64, जहानागंज और मिर्जापुर में 69-69 डुप्लीकेट मतदाता पाए गए।
विज्ञापन

संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की स्थिति
विकास खंड
ग्राम पंचायत
डुप्लीकेट मतदाता

हटाए गए मतदाता

रानी की सराय
81
63,391
684
अतरौलिया 67
53,497
275
मेंहनगर 83
90,804
291
तरवां 88
86,752
1,598
मार्टीनगंज 65
67,496
399
अहरौला 94
84,912
180
हरैया
85
75,495
943
लालगंज
88
92,739
214
महाराजगंज
82
75,726
434
सठियांव 84
70,017
321
पवई
96
73,530
810
कोयलसा 79
71,274
64
तहबरपुर 91
77,733
240
जहानागंज 71
67,383
69
मिर्जापुर
86
61,208
69
मुहम्मदपुर 73
62,304
111
फूलपुर 89
75,630
507
बिलरियागंज 82
62,763
62
ठेकमा 86
86,269
558
पल्हना 48
53,007
81
पल्हनी 91
74,658
314
अजमतगढ़ 101
78,777
316
निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायतों में 16 लाख से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी गई थी। इस सूची का सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक पांच लाख से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन किया जा चुका है। इसमें कुल 5840 डुप्लीकेट मतदाता मिले, इनके नाम को मतदाता सूची से हटा दिया गया है। शेष बचे डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। -राजाराम वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें