फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम और कार की भिड़ंत में पांच घायल

विज्ञापन
रानी की सराय के दिलौरी पोखरे के पास डीसीएम और कार में टक्कर, क्षतिग्रस्त डीएसीएम और ग्रामीणों की ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव के पास शनिवार की देर रात 11 बजे मरीज लेकर जा रही मारुति कार की डीसीएम से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार मरीज 55 वर्षीय चंद्रिका चौहान पुत्र शंभू चौहान, 52 वर्षीया कलावती पत्नी चंद्रिका, 36 वर्षीय रामानंद पुत्र चंद्रिका, 36 वर्षीय अखिल पुत्र रामचंदर व चालक 32 वर्षीय राकेश पुत्र शिव प्रसाद सभी निवासी कटघर जलालपुर थाना सरायमीर घायल हो गए। सभी घायलों को रात में ही जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां रामानंद की हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिस पर परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर भर्ती कराए है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
सिधारी थाना क्षेत्र के ऊंचेगांव के पास रविवार की सुबह पैदल बाजार से घर जा रहे 24 वर्षीय प्रमोद यादव पुत्र लल्लन निवासी सैदपुर थाना सिधारी को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। घायलावस्था में परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार को दिन में उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाईयों में छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गय। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।

रानी की सराय के दिलौरी पोखरे के पास डीसीएम और कार में टक्कर, क्षतिग्रस्त डीएसीएम और ग्रामीणों की ?- फोटो : AZAMGARH

रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी पोखरे के पास डीसीएम और कार में टक्कर, क्षतिग्रस्त कार।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें