फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रत्येक विद्यालय से पांच बच्चों का कराना होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग केंद्र सरकार की ओर से कक्षा छह से 10 तक के छात्र-छात्राओं में रचनात्मक व नवाचारी सोच विकसित करने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना में नामांकन कराया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच बच्चों का पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। इसके लिए डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय के साथ-साथ राजकीय, अशासकीय व वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों और सीबीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इंस्पायर अवार्ड का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नई सोच को विकसित करना है। शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसमें प्रतिभाग करें। इसके लिए विद्यालयों में आइडिया बॉक्स लगाया गया। किसी प्रकार की असुविधा होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें