फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

107 लीटर शराब के साथ पांच कारोबारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 107 लीटर अवैध शराब व देशी कच्ची शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल अपने टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उमरीकला गांव निवासी इंद्रसेन को एक जरिकेन में 39 लीटर देशी शराब के साथ रोहुआ मोड़ से गिरफ्तार किया गया। महुआरा पुलिया के पास से दीदारगंज थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी शमशेर को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। महाराजगंज थाने की पुलिस ने देवारा हाररूपुर निरंकारी भवन के पास से 20 लीटर देशी शराब के साथ पन्नेलाल निवासी देवारा त्रिपुरारपुर खालसा थाना महाराजगंज को गिरफ्तार किया। मुबारकपुर की पुलिस ने भटौरा पुलिया के पास से हरकेश राजभर निवासी मोहम्मदपुर खुजिया थाना मुबारकपुर को 19 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरदह थाने की पुलिस ने समीन निवासी कोदरहा थाना बरदह को नौ लीटर देशी कच्ची शराब के साथ बड़गहन से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें