फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कंपोजिट ग्रांट की पहली किस्त 5.21 करोड़ रुपये जारी, चमकेंगे परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों की रंगाई-पुताई और मरम्मत कराने की राह आसान हो गई है। शासन की ओर से जिले के 2660 विद्यालयों को कंपोजिट ग्रांट जारी कर दी गई है। पहली किस्त में कंपोजिट ग्रांट की 50 प्रतिशत धनराशि के रूप में 5.21 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस धनराशि से परिषदीय विद्यालयों में कराए गए कार्यों और खर्च का ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से इस बार परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए इस बार जिले के 2660 विद्यालयों के लिए 10 करोड़ 42 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 50 प्रतिशत धनराशि यानी पांच करोड़ 21 लाख रुपये 25 हजार रुपये जारी कर दिया गया है। कंपोजिट ग्रांट के धनराशि को छात्र नामांकन के आधार पर तीन श्रेणी 25 हजार, 50 हजार एवं 75 हजार रुपये में बांटा गया है।
कंपोजिट ग्रांट की धनराशि प्राप्त होने से विद्यालयों के व्यवस्थाओं में सुधार एवं कमियों दूर करने की उम्मीद जग गई है। प्राप्त इस धनराशि से विद्यालय के मरम्मत कार्य के अलावा अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे। वहीं, कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से विद्यालयों में टैप रनिंग वॉटर कार्य (टोटी मरम्मत), विद्यालय पेटिंग का कार्य एवं विद्यालयों में अन्य छोटे-मोटे मरम्मत के कार्य भी कराने में प्रधानाध्यापकों को आसान होगी। शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ 21 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अलग-अलग श्रेणी में बांटकर भेजी जाती धनराशि
परिषदीय विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट की धनराशि अलग-अलग श्रेणी में बांटकर भेजी जाती है। जिस विद्यालय में छात्र संख्या सौ हो वहां पर 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी तरह 101 से 250 बच्चों पर 50 हजार दिए जाते हैं। 251 से 1000 बच्चों पर 75 हजार और 1000 से अधिक बच्चों पर एक लाख रुपये की धनराशि विद्यालयों के खाते में भेजी जाती है। 50 प्रतिशत धनराशि जारी हुई।
कंपोजिट ग्रांट में 50 प्रतिशत धनराशि जारी हुई है। प्राप्त धनराशि को छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों में भेजने की तैयारी की जा रही है।- राजीव पाठक, बीएसए आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें