फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पहले दाह संस्कार में शामिल हुआ, बाद स्नान करने गया, तमसा में डूबने से मौत, गांव में मातम

Mon, 05 May 2025 03:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

दाह संस्कार में शामिल होने गए व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के शव को गांव लाया गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतिर जगदीशपुर गांव में बालचंद राजभर (45) की राजघाट पर स्नान के दौरान तमसा में डूबने से मौत हो गई। यह घटना रविवार को तब हुई जब बालचंद अपने रिश्तेदार गोलू राजभर के दाह संस्कार के बाद स्नान करने गए थे। गोलू की एक महीने पहले महाराष्ट्र में नौकरी के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद उनका शव गांव लाया गया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोलू का दाह संस्कार आजमगढ़ के राजघाट पर किया गया। इसके बाद बालचंद राजभर स्नान करने गए, लेकिन वह डूब गए। उपस्थित लोगों ने करीब तीन घंटे तक उनकी तलाश की। जब वह मिले, तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बालचंद की मौत की खबर गांव और क्षेत्र में फैलते ही हर कोई हतप्रभ रह गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र सुनील राजभर ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी शशि मौलि पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें