फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले होगी एफआईआर...फिर गिरेगा अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। डीएम की सख्ती के बाद मोहल्ला पुरारानी में अवैध तरीके से पोखरी पाटने वालों पर शिकंजा कसने लगा है। कमिश्नर और डीएम के निर्देश के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंचे एसडीएम सदर प्रशांत नायक ने लेखपाल से अवैध कब्जेधारियों की सूची तलब की। उन्होंने कहा कि सूची मिलते ही अवैध कब्जेधारियों पर पहले एफआईआर कराई जाएगी। इसके बाद निर्माण ध्वस्त कराया जाएगा। इस दौरान दो अवैध कब्जेधारियों को एक सप्ताह के भीतर निर्माण हटाने की लिखित हामी ली गई। मुहल्ला पूरासोफी स्थित पोखरी गाटा संख्या-953 पर आधा दर्जन लोगों का अवैध कब्जा पाया गया। इसपर एसडीएम ने जिसको देख काफी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पिछले दिनों डीएन एनपी सिंह के कस्बा भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने कस्बे के पोखरी और तालाब को पाटकर अवैध रूप से निर्माण करने की शिकायत की थी। अगले दिन कस्बे के हाजी सलाहूद्दीन ने डीएम और कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की थी। दोनों अधिकारियों ने मामले की जांच एसडीएम सदर प्रशांत नायक को सौंपी थी। गुरुवार शाम को कस्बे में पहुंचे एसडीम ने अवैध कब्जेदारों को चेतावनी दी कि जल्द से जल्द अवैध कब्जे को हटा लें, अन्यथा प्रशासन जेसीबी लगाकर हटवा देगा। इसका पूरा खर्च भी कब्जेदारों को ही देना पड़ेगा। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक विनय कुमार सिंह से क्षेत्र की सभी पोखरियों पर कब्जा करने वालों की सूची तलब की। दोनों पोखरियों पर पालिका की ओर से फेंके जा रहे कूड़े हटाने का निर्देश नपा के अधिशासी अधिकारी राजपति अविचल को दिया। क्षेत्र में जलनिकासी के लिए बनाए गए नाले का पानी डंप होने वाले स्थान के बारे में जानकारी ली। क्षेत्र में एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) बनाने का प्रस्ताव भेजे जाने का निर्देश दिया। शिव कुमार विश्वकर्मा, राजन चौधरी, विनय कुमार सिंह, मोनू सिंह उपस्थित रहे।
75 मीटर परिधि में अवैध निर्माण हुए 99
आजमगढ़। चार दिनों में एडीए की ओर से तमसा के किनारे कुल 99 निर्माण चिह्नित किए जा चुके हैं। शुक्रवार को एडीए टीम ने चकगोरया से नरौली पुल के पास तक चिन्हांकन किया।
विज्ञापन

हाल ही में जनपद पहुंची एनजीटी की टीम ने नदी के किनारे घूम-घूमकर अवैध निर्माणों का जायजा लिया था। टीम ने एडीए के अधिकारियों को अवैध निर्माण होने पर फटकार भी लगाई थी। जांच कर वापस हुई एनजीटी टीम ने एडीए को नदी के दोनों किनारों से 75 मीटर के अंदर हुए अवैध निर्माणों केे हटाने का निर्देश दिया। इस निर्देश के क्रम में एडीए सचिव बाबू सिंह ने एई डीबी राम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर चिन्हांकन का निर्देश दिया। उनके इस निर्देश पर एडीए टीम लगातार नदी के किनारे से 75 मीटर एरिया में अवैध निर्माणों को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है। सराय मंदराज से शुरू हुआ कार्य नरौली पुल तक पहुंच चुका है। अब तक कुल 99 निर्माण 75 मीटर एरिया में चिन्हित किए जा चुके हैं। शुक्रवार को टीम ने चकगोरया से नरौली पुल के पास तक चिन्हांकन किया। इस दौरान कुल 35 निर्माणों का चिन्हांकन किया गया। एई डीबी राम ने बताया कि शनिवार से इसके आगे चिन्हांकन का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें